फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतावनी जाने के लिये समय निर्धारित

Sun, 03 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतावनी जाने वाले पर्यटकों के लिये वन विभाग ने समय निर्धारित कर दिया है। रविवार यानि आज से यह नियम लागू किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई पर्यटक या जिप्सी चालक नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कोसी बैराज, भंडारपानी, सीतावनी, पवलगढ़ पर्यटन सर्किट में दैनिक भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों के लिये समय में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया बैराज, भंडारपानी, पवलगढ़ गेट में प्रात:कालीन दैनिक भ्रमण छह बजे से आठ बजे तथा अंतिम वाहन बाहर आने का समय सुबह 11 बजे है। जबकि सायंकालीन भ्रमण एक बजे से तीन बजे तक होने के साथ ही अंतिम वाहन बाहर आने का समय शाम पांच बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें