रामनगर। प्रधानाचार्य भर्ती में टोकन मनी प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने बैठक की। राजकीय इंटर कालेज ढेला में हुई संगठन की बैठक में शिक्षकों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा कि भर्ती प्रकरण में टोकन मनी दिए जाने का मुद्दा सोशल मीडिया में चर्चा में है। ऐसे में सरकार तत्काल इस प्रकरण की एसआईटी जांच कराए। यूकेएसएससी परीक्षा में राजकीय शिक्षकों के ड्यूटी न करने से साबित हो गया कि राजकीय शिक्षक एकजुट हैं। इस मौके पर डॉ. नंदन बिष्ट, सीपी खाती, रमेश बिष्ट, खीम सिंह रजवार, जीवन बिष्ट, नीरज जोशी, शिव सिंह रावत, मनोज जोशी, बालकृष्ण चंद, देवेंद्र भाकुनी, महेंद्र आर्य, दिनेश निखुरपा, सुभाष गोला आदि मौजूद रहे।