फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट को लेकर लालकुआं में उबाल

Fri, 23 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
लालकुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए सर्किल रेट को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। सर्किल रेट के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस, भाजपा, व्यापार मंडल समेत तमाम लोगों ने श्रम मंत्री के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए सर्किल रेट के अनुसार मालिकाना हक लेना आम लोगों को भारी पड़ रहा है। यह सरकार की सोची समझी साजिश है। उन्होंने सर्किल रेट घटाए जाने की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में तहसीलदार मोहन बिष्ट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता चौधरी सर्वदमन सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री नारायण सिंह बिष्ट, पवन चौधरी, पूरन रजवार, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, अरुण प्रकाश, बॉबी संभल, आरके सेतिया, दीवान सिंह बिष्ट, गोपी गर्ग, प्रेमनाथ पंडित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें