फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंस्टाग्राम पर शराफत दिखाकर विश्वास का चीर हरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी के युवक ने हल्द्वानी की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर प्यार का हवाला देकर हल्द्वानी में युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। अब युवक इन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम में उसकी पहचान यूपी के रहने वाले अंकित नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले अंकित उससे मिलने हल्द्वानी आया। यहां एक होटल में उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने वीडियो बनाए और अंतरंग दृश्यों के फोटो भी खींचे। अब वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर

बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने ससुर और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में महिला ने कहा कि पांच जुलाई को वह बरेली रोड स्थित अपने घर में थी। इसी दौरान उसका ससुर अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया। दोनों ने उसे पकड़ लिया, वह किसी तरह बचकर बाहर भागी। दोनों उसका पीछा करने लगे। ससुर ने थोड़ी दूर आगे जाकर खेत में गिराया और दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें