फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरेला मेले के लिए दुकानदारों ने लगाई बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में 16 से 21 जुलाई तक हरेला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा की अध्यक्षता में मल्लीताल रामलीला मैदान में लगने वाली दुकानों के लिए बोली लगाई गई। बरेली, हल्द्वानी, रामपुर, बहेड़ी, रुद्रप्रुर, भीमताल और नैनीताल से आए व्यापारियों ने बोली लगाकर अपनी-अपनी दुकानों के लिए जगह चिह्नित की। व्यापारियों की ओर से 10,000 से 50,000 रुपये तक की बोली लगाई। बृहस्पतिवार को करीब 185 दुकानों की बोली लगाई गई। महिला समूहों को दुकानें निशुल्क दी जाएंगी। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि नगरवासियों और सभासदों के सहयोग से मेले को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, सभासद उमेश पाठक, रामपाल सिंह गंगोला, शुभम नैनवाल, प्रकाश चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें