फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला पुल की एप्रोच रोड बचाने के लिए काम शुरू

विज्ञापन
हल्द्वानी में गौला पुल की एप्रोच रोड बचाने के लिए एनएचएआई ने शुरू किया कार्य। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने गौला पुल की एप्रोच रोड को बचाने के लिए आरसीसी की दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। दीवार को नदी तल से आठ मीटर गहराई से शुरू किया जाएगा। दीवार को नदी तल से 13 मीटर तक उठाया जाएगा।
विज्ञापन

गौला नदी में साल 2021 में आई बाढ़ के कारण गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। साथ ही पुल को भी खतरा पैदा हो गया था। एनएचएआई ने अस्थायी एप्रोच रोड बनाकर यातायात शुरू कराया था।
एनएचएआई के अधिकारियों ने आईआईटी रुड़की से इसका सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद एनएचएआई ने अब पुल और एप्रोच रोड को बचाने का काम शुरू कर दिया है। गौला नदी में 15 जून से लेकर 15 अक्तूबर तक बाढ़ का खतरा बना रहता है। अब एनएचएआई एप्रोच रोड को बचाने के लिए आरसीसी दीवार का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

एनएचआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आईआईटी रिपोर्ट के अनुसार दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुल की फाउंडेशन नदी तल से आठ मीटर गहरी होगी। साथ ही यह दीवार आठ मीटर चौड़ाई में भी होगी। नदी तल से यह दीवार 15 मीटर ऊंची बनाई जाएगी। कहा कि इसके बाद पिलर बचाने के लिए प्रोटेक्शन का काम किया जाएगा। कहा कि मानसून सीजन से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें