फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तेश्वर में दो एकड़ में बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
मुक्तेश्वर में इस डिजाइन से बनेगी दो एकड़ में पार्किंग और दुकानें। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन मुक्तेश्वर में दो एकड़ जमीन पर स्टील गार्डर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। कांप्लेक्स के नीचे 200 गाड़ियों की पार्किंग बनेगी। जिला प्रशासन ने यह जमीन पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर शासन से 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

मुक्तेश्वर में पार्किं ग की बड़ी समस्या है। पार्किंग के लिए डीएम धीराज गर्ब्याल लंबे समय से जमीन तलाश रहे थे। मुक्तेश्वर थाने के पास दो एकड़ सरकारी जमीन मिलने के बाद दिक्कत हल हो गई है। जिला प्रशासन ने शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनने के लिए 10 करोड़ की डीपीआर पर्यटन विभाग और शासन को भेजी है।
डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि जमीन को समतल कर इसमें स्टील गार्डर से शॉपिंग कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा। इसमें निचले तल में 200 गाड़ियों की पार्किंग और ऊपरी तल में दुकानें बनाई जाएंगी। ऊपरी तल में पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा फायदा
- जाम से मिलेगी मुक्ति
- मुक्तेश्वर में नया बाजार विकसित होगा
- स्थानीय उत्पादों की दुकानें इस कांप्लेक्स में खोली जाएंगी
- पर्यटकों को पार्किंग की दिक्कत से निजात मिलेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें