फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी हिंसा का दौर और गहरे होते घाव: टूटे शीशे...जले मकान और दीवार-शटर पर बने छेद; असलम ने बयां किया दर्द

Mon, 19 Feb 2024 08:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा हिंसा के दौरान हुई हवाई फायरिंग का निशाना दुकानें भी बनी थीं। बनभूलपुरा में दुकान के शीशे टूटे पड़े हैं। दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। कुछ जगहों पर दीवार पर सीमेंट भी उखड़ गया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा में हिंसा के बाद उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से की गई हवाई फायरिंग का निशाना दुकानें भी बनी थीं। बनभूलपुरा में दुकान के शीशे टूटे पड़े हैं। दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। कुछ जगहों पर दीवार पर सीमेंट भी उखड़ गया है।

बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब कर्फ्यू हटने के बाद दुकानें खुलने लगी हैं। अब हिंसा को रोकने के लिए हुई गोलीबारी के निशान भी नजर आने लगे हैं। लाइन नंबर 8 के मोड़ पर हेयर सैलून असलम ने बताया कि वह गौजाजाली में रहते हैं। शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे तो फर्श पर कांच बिखड़ा पड़ा था। एक तरफ का शीशा टूटा हुआ था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Curfew: बनभूलपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए आदेश, अब इतने घंटे की मिलेगी ढील

बाहर दरवाजे पर छोटा सा छेद बना था, जिसने सामने के शीशे को तोड़कर दीवार में छेद कर दिया था। असलम के अनुसार उन्होंने इस बारे पुलिसकर्मियों को भी बताया है। मुसाफिरखाने को जाने वाले रास्ते की दीवार पर भी दो जगह पर गोली के निशान मिले। यहां गोली ने दीवार का सीमेंट तक उखाड़ फेंका था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें