हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल काॅलेज में रविवार से सात दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल महोत्सव क्रेसेंडो 2025 धूमधाम से आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह ने किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. तितियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देते हैं। क्रेसेंडो 2025 में हफ्ते भर तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, साहित्यिक प्रतियोगिताएं एवं खेलकूद के कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
रविवार को पहले दिन क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। साहित्यिक कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. साधना अवस्थी एवं एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा देऊपा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। माई सिटी रिपोर्टर