हल्द्वानी। शादियों के सीजन शुरू होते ही सब्जियों के भारी दामों उछाल आया हैं। फुटकर से लेकर थोक तक सभी की कीमत में 20 से 30 रुपये तक वृद्धि हुई हैं। बेहतर स्वाद में टमाटर का तड़का लगाने के लिए लोगों को अपनी जेब को ढीली करनी होगी। दामों की वृद्धि से गृहणियों के बजट का संतुलन बिगड़ गया हैं।
मंडी सब्जी विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि सीजन शुरू होते ही माल की मांग अधिक बढ़ जाती हैं। ग्राहकों की मांग के मुताबिक मंडी में माल समय से नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते सब्जियों के कीमतों में वृद्धि हो जाती हैं। महेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते तीन दिन पहले सब्जियों की कीमत सामान्य थी। सीजन शुरू होते ही दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
कीमत किलो में
सब्जी पहले अब
आलू 20 30
प्याज 25 40
टमाटर 50 70
मटर 50 60
बैंगन 30 50
गोभी 20 40
शिमला मिर्च 30 40
2 hld 11 रविवार को बड़ी सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग