रामनगर। टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने से क्षेत्र में खलबली मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को एक युवक का शव मिला। लोगों ने ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दी। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। पूर्व प्रधान अब्दुल सब्बार ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही शव के नहर में पहुंचने के संबंध में जांच कर रही है। पहचान होने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।