फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

Fri, 06 Nov 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं की प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर से ही आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षाओं में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सत्र को नियमित रखने के लिए परीक्षाओं को समय पर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया है कि परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लगातार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें