हल्द्वानी में नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। हल्द्वानी शहर 14 फरवरी को अलर्ट मोड पर रहेगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर सबसे कड़ी सुरक्षा रहेगी। इस पूरी व्यवस्था में विभिन्न प्वाइंट पर आठ आईपीएस अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दो हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विभाग ने पूरी कार्य योजना बनाई है। एक तरफ गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा तो दूसरी ओर आसपास के इलाकों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। स्टेडियम में अनधिकृत किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। पास की व्यवस्था है। ऐसे में एसडीएम कार्यालय से जारी पास लेकर प्रवेश कर सकते हैं। पार्किंग निर्धारित है तो आयोजन स्थल पर सुरक्षा जांच के लिए कई घेरों से गुजरना भी पड़ेगा।
अगर नहीं पहुंचे तो देखिए सजीव प्रसारण
संदिग्ध की दें सूचना
किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9412087770 के जरिये दी जा सकती है। हालांकि यह भी ध्यान देना होगा कि काेई भ्रामक सूचना न दें, नहीं तो कार्रवाई तय है।
शहर के होटलों पर पुलिस की नजर
बम निरोधी दस्ता भी तैनात
बम निरोधी दस्ते को तैनात किया जा चुका है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड भी लगातार भ्रमण पर हैं। 14 फरवरी को यह अलर्ट मोड पर रहेंगे।
यह है सुरक्षा घेरा
गृ़हमंत्री की सुरक्षा चुस्त रहेगी। चेकिंग प्वाइंट भी बना दिए गए हैं। जिन्हें पास जारी किए गए हैं, उनकी सूची चेकिंग करने वाली टीम के पास रहेगी। सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी