फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चीनी मिल के सीजनल कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
मृतक अर्जुन शुक्ला की फाईल फोटो - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चीनी मिल के सीजनल कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम भगवानपुर निवासी अर्जुन शुक्ला (38) पुत्र रामदत्त शुक्ला चीनी मिल में सीजनल कर्मचारी था। शनिवार सुबह वह मिल से बाइक पर अपने घर भगवानपुर जा रहा था। ग्राम बखपुर के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने अर्जुन को घोषित कर दिय। परिजनों के मुताबिक वे लोग मूल रूप से ग्राम झनकट (खटीमा) के रहने वाले हैं। मृतक अर्जुन के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत
जसपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से जमाज पढ़ने जा रहे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोई कार्यवाही किये मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम मेघावाला निवासी सखावत हुसैन (70) वर्ष शुक्रवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। गांव के पास ही तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सखावत हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें काशीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पतरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत पंत ने बताया कि मृतक के परिजन घटना को इत्तफाक मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। ब्यूरो
टक्कर से चार युवतियां घायल, बाइक सवार भी जख्मी
रुद्रपुर। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवतियां समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीते शुक्रवार की रात किच्छा रोड में ग्राम गौरीकला के पास तेज रफ्तार बाइक सवार चालक से सड़क किनारे जा रही चार युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश निवासी गौरीकला खुरपिया फार्म किच्छा भी घायल हो गया।
इसके अलावा सुमन पुत्री भृगुनाथ, ममता पुत्री राजकुमार, संगीता पत्नी सुरेंद्र और आशा पुत्री रामदास निवासी गौरीकला खुरपिया फार्म गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवतियों ने बताया कि वह ग्राम कनकपुर स्थित निजी संस्थान में काम करने के बाद पैदल घर लौट रही थीं, तभी बाइक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें