फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों सर्च अभियान के बाद सुरक्षित मिली आमा

Fri, 17 Jul 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सात बजे शौच को गई आमा अचानक लापता हो गई। सीटीआर की टीम ने घंटों सर्च अभियान के बाद उसे जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन में रिंगोड़ा खत्ता निवासी कांता देवी (65) बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बारिश के दौरान शौच के लिये घर के नजदीक ही जंगल में गयी।

आधा घंटा बीतने पर जब वह नही लौटी तो उसके बेटे प्रकाश ने आमा को देखकर आने को कहा, लेकिन बूढ़ी आमा बच्चों को नही मिली। अनहोनी की आशंका पर प्रकाश गांव वालों के साथ खुद ढूंढखोज के लिये निकल पड़ा।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद उन्होंने कार्बेट पार्क प्रशासन को सूचना दी। पार्क की टीम हाथी लेकर मौके पर पहुंच गई और ढूंढखोज में जुट गए। काफी देर बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर रिश्तेदारों की घर पर भीड़ जुट गई। तीन बजे बाद फिर आमा ढूंढो अभियान शुरू हुआ। बिजरानी वन क्षेत्राधिकारी महेश बिष्ट ने बताया कि कांता देवी चार बजे कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के फूलताल चोड़ में सुरक्षित मिली।

 आमा के मिलने पर जहां पार्क अधिकारियों ने राहत की सांस ली वहीं गांव में जश्न का माहौल है। आमा का कहना है कि वह जंगल में रास्ता भटक गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें