फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एसडीओ बाल-बाल बचे

विज्ञापन
हल्द्वानी मेंबरेली रोड गांधी स्कूल चैराहे पर दुर्घटना में टकराए वाहन। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर महात्मा गांधी स्कूल के पास बुधवार रात रामनगर में बीएसएनएल के एसडीओ की गाड़ी से पहले स्कार्पियो फिर कैंटर टकरा गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हादसे में एसडीओ नीरज कुमार बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसडीओ नीरज कुमार बुधवार शाम एक होटल से खाना खाकर रामनगर की ओर जा रहे थे। गांधी स्कूल के पास सामने से आ रही स्कार्पियो एसडीओ गाड़ी से टकरा गई। इस बीच शहर की ओर से आ रहा कैंटर भी एसडीओ की गाड़ी से टकरा गया। इससे यातायात बाधित हो गया और घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी मौके पर पहुंचे और बाधित यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें