फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, मौत

Tue, 01 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजमार्ग पर अनियंत्रित गति से दौड़ रही कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गयी। कार चालक स्कूटी सवार को 50 मीटर सड़क पर घसीटता ले गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने युवक को टक्कर मारने के बाद एक अन्य महिला को भी टक्कर मारी लेकिन वह टक्कर के बाद सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गयी। जिसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कार सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार को सोयाबीन फैक्ट्री के आवासीय परिसर से स्कूटी में सवार जगदीश पांडे हल्द्वानी को जा रहे थे। हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार एचआर 99 पीआर 1489 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 इधर, पुलिस ने कार को हल्दूचौड़ चौकी में खड़ा किया है। स्व. जगदीश पांडे 20 वर्षों से सोयाबीन फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन के बीस वर्षों से महामंत्री के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें