फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल मार्ग पर शीशमहल के पास डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

बरेली जिले के सीबीगंज निवासी सलीम (32) बुधवार शाम अपने रिश्तेदारों से मिलने स्कूटी से काठगोदाम जा रहा था। तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और सलीम का सिर भी डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसे की सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने उसे एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि सलीम ने हेलमेट नहीं पहना था और वह अपने मामा के घर काठगोदाम जा रहा था। बेस अस्पताल में उपनिरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि सलीम की बुआ के बेटे अफजल ने बताया कि वह बुधवार को मोबाइल खरीदने की बात कर रहा था। बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटे सलीम की मार्च 2021 में शादी तय थी। वह कपड़े बेचने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अगले दिन शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें