रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान के अनुप्रयोगों पर कार्याशाल में आयोजित की गई। खेल-खेल में विज्ञान किस प्रकाश सीखा जा सकता है साथ ही बेकार पड़ी वस्तुओं से कैसे प्रयोगशाला विकसित कर सकते हैं।
कार्यशाला का शीर्षक हेंड्स ऑन साइंस एक्टिविटीज ट्रेनिंग वर्कशॉप फॉर स्कूल टीचर्स है। एसएसईएसएस संस्था के संरक्षक पूर्णानंद गोस्वामी ने कहा कि यह कार्यशाला भविष्य में इन शिक्षकों के माध्यम से विज्ञान के प्रचारक प्रसारक तैयार करेगी।
संस्था के प्रशिक्षक वरिष्ठ वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों को कई प्रयोग सिखाए। विशिष्ट अतिथि डॉ. जीसी पंत ने कहा कि हर एक शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से और विज्ञान के साथ जुड़कर समाज में फैले अंधविश्वासों को इस प्रकार की कार्यशाला के अनुभव से दूर कर सकता है।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने कार्यशाला को महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए लाभकारी बताया। कार्यशाला में छन्नी में पानी रोकना, वायु दबाव के प्रयोग, ध्वनि प्रसारक, भारोत्तोलन, अपकेंद्रीय दबाव संबंधी प्रयोग, पानी से दीपक जलाना आदि प्रयोग सिखाए गए।
नवाचार क्लब की ओर से समाज सेवा एवं शिक्षा समिति के सहयोग और साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. केके पंत, एसएसईएसएस संस्था के अध्यक्ष करन डोगरा, रोहिणी, शुभम नेगी, आकाश, संदीप, आदि थे।