फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल दो, जांच रिपोर्ट भूल जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना सैंपल दो, जांच रिपोर्ट भूल जाओ
विज्ञापन

कोरोना जांच का सैंपल देने के बाद भटक रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग सही जानकारी तक नहीं दे पा रहा
पड़ताल
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्थाएं हावी हैं। हाल यह है कि कोरोना सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए लोग चक्कर काटने को मजबूर हैं। रिपोर्ट कब मिलेगी? इसका जवाब जिम्मेदारों के पास भी नहीं है। रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से लोग के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
समाजसेवी प्रेम बेलवाल कहते हैं कि भोलानाथ गार्डन के एक युवक और केमू स्टेशन की एक युवती ने बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के लिए दो अप्रैल को सैंपल दिया था। दोनों को जांच रिपोर्ट लेकर प्रदेश से बाहर जाना था। मंगलवार तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। रिपोर्ट के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने के साथ बदरीपुरा स्थित कैंप कार्यालय भी गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। मजबूरी में युवक ने फिर एंटीजन टेस्ट कराकर रिपोर्ट ली। इसी समस्या से रामपुर रोड निवासी दो अन्य युवक भी परेशान रहे। तीन अप्रैल को मुकुल और आदेश हाल निवासी हल्द्वानी ने बदरीपुरा स्थित स्टेडियम में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। रिपोर्ट तो दूर की बात है, उनके पास मोबाइल पर सैंपल लेने का अधिकृत मैसेज तक नहीं आया। परेशान युवकों ने पांच अप्रैल को स्टेडियम पहुंच कर एसआरएफआईडी के बारे में पता किया। फिर उसे लेकर वह बदरीपुरा स्थित सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि छह अप्रैल तक रिपोर्ट आ जाएगी। छह अप्रैल को दोनों रिपोर्ट लेने के लिए सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचे तो शाम तक रिपोर्ट आने की बात कहकर उन्हें टरका दिया गया।
विज्ञापन

अब प्राइवेट लैब में भी होगी जांच
हल्द्वानी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत का कहना है कि दो सरकारी लैबों में कोरोना सैंपल की जांच हो रही थी। सरकारी लैबों की रोजाना जांच की क्षमता 760 है। अब शासन ने दिल्ली की एक प्राइवेट लैब से जांच कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब 760 से अधिक सैंपल होने पर उन्हें दिल्ली की प्राइवेट लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे जांच रिपोर्ट समय पर आने की उम्मीद है।
रविवार को नहीं होगी जांच
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में दो सरकारी लैब में कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इसमें एक लैब मेडिकल कॉलेज और दूसरी मुक्तेश्वर आईवीआआई की है। इन लैब में रविवार को जांच नहीं होती है।
हल्द्वानी में दो स्थानों पर लिए जा रहे आरटीपीसीआर सैंपल
शहर के बेस अस्पताल और बदरीपुरा स्थित स्टेडियम में लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल इन दिनों लिए जा रहे हैं। हालांकि प्राइवेट लैब में भी यह सुविधा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा कई स्थानों पर है।
विज्ञापन

कुंभ में भी जरूरी है आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट
अप्रैल में आरटीपीसीआर जांच कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह कुंभ का आयोजन और कोरोना के केस बढ़ना है। कुंभ में जाने के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ होना जरूरी है। कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर अन्य प्रदेशों में भी बाहरी लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें