फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहीदों को किया नमन, वीरनारियां सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। विजय दिवस के मौके पर मंगलवार को शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों व गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों और वीर नारियों को शाॅल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वीर शहीद सैनिक आश्रित सरस्वती देवी पत्नी कृपाल दत्त, नंदा जोशी पत्नी सूबेदार कृष्णा जोशी, पार्वती देवी पत्नी सिपाही बदर सिंह शामिल थे। वहां नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसपी मनोज कुमार कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट जीएस चौहान, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा, स्टेशन कमांडर दीपक जोशी, कर्नल आलोक पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल बीडी कांडपाल, कर्नल बीएस रौतेला, पूर्व सैनिक लीग हल्द्वानी के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन सुरेंद्र रावत, कर्नल रमेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरि सिंह रावत व सुनील पाठक ने किया। इस दौरान 1971 के युद्ध में भाग वाले वयोवृद्ध रिटायर कैप्टन खिलानंद चिल्लकोटी, सूबेदार जगदीश चंद्र सिंह व नायब सूबेदार किशन सिंह बोरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिटायर कैप्टन सोबन सिंह भड़, भुवन भगत, गोविंद, भुवन पाठक, गोपाल दसोनी, नारायण बोरा, खीम सिंह, दान सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे। नाइन कुमाऊं बटालियन के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए लामाचौड़ में कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। युद्ध में शामिल वयोवृद्ध पूर्व सैनिक राम सिंह राणा, हवलदार आनंद बल्लभ पांडे व नारायण सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सिंह रौतेला, कुंवर सिंह महर, राम सिंह राणा, भास्कर दत्त, पूरन महर, लाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें