फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क चौड़ीकरण को अफसरों का दौरा, तीन दिन में शुरू होगा ड्रेनेज कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के मद्देनजर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इसके तहत सोमवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान व यूयूएसडीए प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने टीम के साथ नैनीताल रोड पर ओके होटल से लेकर मंगलपड़ाव तक 12-12 मीटर पीछे की गई दुकानों का निरीक्षण किया। अफसरों ने कई दुकानदारों की ओर से स्थान खाली न किए जाने पर नाराजगी जताई और निर्माण आदि न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए जहां पर्याप्त स्थान हैं वहां दो दिन के भीतर नाली निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें