फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदाना व्यवसायी से 15 हजार की लूट

विज्ञापन
मंडी बाईपास पर व्यापारी शिवांश से हुई लूट
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी बाईपास पर रविवार की शाम लुटेरों ने वारदाना व्यवसायी को पीटकर 15 हजार 300 रुपये लूट लिए। व्यवसायी ने अस्पताल में भर्ती अपनी मां के इलाज के लिए पैसा निकाला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आईटीआईरोड गौजाजाली बिचली निवासी शिवांश अपने पिता राकेश के साथ मंडी स्थित वारदाने की दुकान में हाथ बंटाता है। शिवांश की मां बीना बरेली में श्रीराम मूर्ति अस्पताल में भर्ती हैं। मां के इलाज के लिए उसे पैसा भेजना था। इसी कारण उसने आईसीआईआई के एटीएम से 15 हजार रुपये निकालकर स्कूटी की डिक्की में रख लिया। रविवार की शाम पांच बजे वह स्कूटी से बाजार जा रहा था।
इस बीच रोड पर खड़े तीन से चार युवकों ने हाथ देकर उसे रोक लिया। दोनों ने कहा कि उन्हें किसी से बात करने के लिए मोबाइल चाहिए। शिवांश कुछ समझ पाता दोनों ने उसकी स्कूटी की चाभी छीन ली और पीटकर डिग्गी में रखे 15 हजार रुपये लेकर चल दिए। शिवांश ने तत्काल मंडी पुलिस को अवगत कराया। मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने सीसीटीवी का फुटेज लेकर लुटेरों की तलाश करना शुरू कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें