फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने बरेली भेजीं अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली पर्व नजदीक आने पर यहां काम करने वाले यूपी के लोग अपने घरों को लौटना शुरू गए हैं। सोमवार को बस अड्डे पर बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज को अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं। दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज ने इस रूट पर भी अतिरिक्त बसें लगाईं हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए रोडवेज ने अधिक से अधिक बसों का संचालन करने की तैयारी की है। सोमवार को बरेली के यात्रियों की संख्या अधिक होने पर चार अतिरिक्त बसों को मिलाकर कुल 10 बसें भेजी गईं। दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यात्रियों को लाने के लिए 17 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गईं हैं। हालांकि हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम ही है। देहरादून के लिए भी दो बसें अतिरिक्त भेजी गईं। मुरादाबाद, चंडीगढ़, हरिद्वार, जालंधर, मेरठ, रुड़की, कोटद्वार, फरीदाबाद, लुधियाना आदि स्थानों के लिए भी बसें चलाई गईं।
केमू ने पहाड़ को भेजीं 55 बसें
हल्द्वानी। केमू ने सोमवार से बेड़ीनाग के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी है। इसके अलावा पहाड़ के लिए करीब 55 बसें भेजी गईं। पहाड़ के निर्धारित रूट न खुलने के कारण केमू की बसों का संचालन रामगढ़ होते हुए हो रहा है। रानीखेत के लिए रामनगर होकर बसें जा रही हैं। केमू बस स्टेशन के इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि अब धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सोमवार को बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत समेत विभिन्न स्थानों के लिए बसें चलाई गईं। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस में सीट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी
हल्द्वानी। त्योहार में ट्रेनें फुल हो गई हैं। वाया लखनऊ जाने वाली काठगोदाम-हावड़ा विशेष ट्रेन में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा दबाव है। दो नवंबर को सेकेंड सीटिंग की वेटिंग दो सौ, स्लीपर में टिकट ही नहीं बन रहा है। थर्ड एसी और सेकेंड एसी की वेटिंग क्रमश: 63 और 32 रही है। इसी ट्रेन में तीन नवंबर को सेकेंड सीटिंग और स्लीपर की वेटिंग दो सौ है। थर्ड एसी और सेकेंड एसी में वेटिंग में क्रमश: 49 और 18 है। वाया दिल्ली संचालित काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन में तीन नवंबर को सेकेंड सीटिंग में वेटिंग 17, स्लीपर में वेटिंग 62, थर्ड, सेकेंड और फर्स्ट एसी में वेटिंग क्रमश: 12, 7 और 3 है। नई दिल्ली को चलने वाली शताब्दी ट्रेन में राहत है चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में दो और तीन नवंबर को सीटें उपलब्ध हैं। काठगोदाम-देहरादून जन शताब्दी में तीन नवंबर को सेकेंड सीटिंग में 234 सीट हैं, जबकि चेयरकार में वेटिंग चार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें