फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाते धनगढ़ी नाले में डाली रोडवेज बस

विज्ञापन
रामनगर के धनगढ़ी नाले में चालक द्वारा डाली गई रोडवेज बस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से पिछले दिनों हुई तीन पर्यटकों की मौत के बाद भी कोई सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को धनगढ़ी नाला एक बार फिर से उफान पर आ गया। बावजूद इसके रोडवेज बस के एक चालक ने 25 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। उसने उफनते नाले में बस उतार दी। इससे बस में बैठे 25 यात्रियों की सांसें अटक गईं। बस के नाले से बाहर आने पर ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। चालक की इस हरकत का वीडियो वायरल होते ही रोडवेज प्रशासन ने चालक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

रामनगर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर धनगढ़ी नाला बहता है, जो बरसात के दिनों में कभी भी उफान पर आ जाता है। 18 अगस्त को यहां एक कार के बहने से दंपति समेत दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई थी। शनिवार को बारिश के चलते यह नाला फिर उफान पर था।
बावजूद इसके रसिया महादेव से रामनगर आ रही रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3223) के चालक रमेश चंद्र आर्या ने बस को उफनाते नाले में उतार दिया। बस के नाले में जाते ही यात्रियों की सांसें अटक गईं। यह नजारा देख रहे लोग भी सकते में आ गए। जब बस नाले के पार हुई तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आ गया। स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्या ने बताया कि लापरवाही बरतने को लेकर चालक रमेश चंद्र आर्या और परिचालक सुनील ढौडियाल को तलब किया गया है।
विज्ञापन

-----
रामनगर का वीडियो मेरे पास आया है। वीडियो में प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -निधि यादव जीएम प्रशासन परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें