फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विकास के नाम पर खोदीं सड़कें अब पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विकास के नाम खोदी गई कई सड़कों को दुरुस्त करना संबंधित विभाग भूल गया। इससे बरसात में स्थिति और बदतर हो गई है। पानी बरसने के साथ सड़कों पर कीचड़ फैलने से पैदल आवाजाही तक मुश्किल हो रही हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसी ही स्थिति डहरिया क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की भी है।
विज्ञापन

वार्ड 53 स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक साल पहले गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद पानी के कनेक्शन के लिए गली को फिर खोदा गया लेकिन सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया। ढलान होने से पानी गली में घुस जाता है। इससे घरों में गंदगी फैल जाती है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिया को ऊंचा किया गया लेकिन ज्यादा फायदा नहीं हुआ। कई जगहों पर पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें