फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: कहीं सड़कें खोदीं...कहीं गड्ढे बने आफत, सीएम के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहे अफसर

Mon, 14 Oct 2024 09:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी नगर निगम की सड़कें पहले ही खराब हैं। साथ ही पेयजल और सीवर बिछाने के नाम पर निगम की सड़कें खोदी जा रही हैं। सीएम ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन अधिकारी प्रदेश के मुखिया के आदेश के प्रति भी गंभीर नहीं हैं। 
विज्ञापन
चंदन विहार में पेयजल लाइन बिछाने के बाद खुदी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी नगर निगम की सड़कें पहले ही खराब हैं। साथ ही पेयजल और सीवर बिछाने के नाम पर निगम की सड़कें खोदी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन अधिकारी प्रदेश के मुखिया के आदेश के प्रति भी गंभीर नहीं हैं। हालांकि अधिकारी दो दिन में सड़कों के गड्ढे भरने का दावा कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही थी। पर हल्द्वानी में न तो लोक निर्माण विभाग और न ही नगर निगम अपने मुख्य मार्गों को गड्ढामुक्त कर पाया है। रही सही कसर पेयजल और सीवर लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों ने पूरी कर दी है। पेयजल, सीवर के नाम पर हल्द्वानी की कई सड़कें खोद दी गई हैं। हद तो यह है कि लाइन बिछाने के बाद खोदाई से हुए गड्ढों को पाटा तक नहीं जा रहा है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने चंदन विहार रामपुर रोड का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि 10 महीने पहले ही ये सड़क बनी थी। पेयजल लाइन के नाम पर ठेकेदार ने सड़क खोद दी। सड़क को सही करना तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे, इससे लोग चोटिल हो रहे हैं।

इन सड़कों पर भी आवाजाही मुश्किल

- सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की सड़क नगर निगम ने बनाई थी। एक साल से पहले कई जगह से यह उखड़ गई है।

- गांधी स्कूल से एफटीआई को जाने वाली सड़क पर भी कई गड्ढे हो गए हैं।

- रामपुर रोड पंचायतघर से गोरापड़ाव की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढों के कारण आवाजाही में दिक्कतें आ रहीं हैं।

- लोनिवि की ओर से पंचायत घर के पास तिराहा चौड़ीकरण के लिए बनाई सड़क कई जगह दब गई है।

- गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू को जाने वाली सड़क कई जगह से उखड़ी पड़ी है।

- गैस गोदाम रोड से आरटीओ रोड को मिलाने वाली सड़क बिड़ला स्कूल से होकर जाती है, जो कई जगह बदहाल है।

- तीनपानी से लेकर मंगलपड़ाव तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।

- टीपीनगर से मंडी बाइपास को जाने वाली सड़क पर बिजलीघर के सामने बुरी हालत है।

मुख्य सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य चल रहा है। 15 अक्तूबर तक मुख्य सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

-अशोक कुमार अधिशासी अभियंता लोनिवि

नगर निगम के पास गड्ढे भरने के लिए बजट नहीं है। फिर भी नगर निगम की मुख्य सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। चंदन विहार में सड़क खोदने की जानकारी उनके पास नहीं है।

विज्ञापन

-नवल नौटियाल एई नगर निगम


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें