फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिया ने 39.08 मीटर भाला फेंककर सीबीएसई नॉर्थ जोन में स्वर्ण जीता

Fri, 31 Jul 2026 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो- 30 एचएलडी 06- मेरठ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन एथलीट प्रतियोगिता के भाला फेंक प्रतियोगित - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर निवासी रिया खरायत ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण पदक ताे जीता ही, दो महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन





रिया ने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30.40 मीटर के रिकॉर्ड को पार करते हुए 39.08 मीटर का नया कीर्तिमान स्थापित किया। अपनी स्वर्णिम जीत के साथ रिया ने नॉर्थ जोन के 36 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। मेरठ में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एथलीटों ने हिस्सा लिया। उनके पिता गजेंद्र सिंह खरायत ने बताया कि रिया को मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत उदीयमान योजना का लाभ ले चुकी हैं। वह वर्तमान में आयु वर्ग के अनुसार प्रोत्साहन योजना का लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें