फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग से पहले बाहर घमासान

Wed, 24 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खली के शो को राजनीतिक चश्मे से देखें तो रेसलरों के रिंग में उतरने से पहले ही हरीश रावत खेमे और वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश के बीच चल रहा शीत युद्ध खुलकर सामने आ गया है। वित्त मंत्री इस मुद्दे पर कुछ बोल तो नहीं रही हैं, लेकिन अपने ही क्षेत्र में अपनी उपेक्षा से आहत बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


 यही कारण है कि रेसलिंग से जुड़े रिंग पूजा, प्रेस कांफ्रेंस और निरीक्षण से खुद को अलग-थलग रखे जाने से नाराज भी बताई जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रेसलिंग शो के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार और कांग्रेस संगठन ने जहां पूरी ताकत झोंकी हैं। जबकि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश की दूरियां चर्चाओं में हैं।

खेल मंत्री और दि ग्रेट खली का स्टेडियम का निरीक्षण हो या फिर रिंग पूजन समारोह वित्तमंत्री डा. हृदयेश इनमें शामिल नहीं रही। रेसलिंग शो की पूर्व संध्या पर भी वित्तमंत्री सर्किट हाउस में रेसलरों की अगवानी में नहीं दिखी।
विज्ञापन


वित्तमंत्री की इस कार्यक्रम से दूरियां हर किसी की जुबान पर रही, हालांकि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत ने कहा कि कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि एक निजी संस्था का है।

अंतरराष्ट्रीय रेसलर शो होने से सीएम फार यूथ के नाते इसके सफल आयोजन के लिए सहयोग किया जा रहा है। रेसलिंग शो की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी कई दौरे कर चुके हैं।

मेगा शो के सफल आयोजन के लिए सरकारी तंत्र दिनरात जुटा है। खुद सरकार और संगठन ने पूरी ताकत झोंकी है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित और ट्रांसफर करने से लेकर स्टेडियम की नींव रखने तक वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश की अहम भूमिका रही।

 स्टेडियम निर्माण पूरा होने और औपचारिक उद्घाटन से पहले सीएम फॉर यूथ एनजीओ की ओर से आनन फानन में अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो का आयोजन प्रस्तावित कर दिया। रेसलिंग शो की तैयारियां शुरू होने के बाद से ही वित्तमंत्री स्टेडियम से दूर हैं।

 सोमवार को रिंग का भूमि पूजन हुआ और मंगलवार को रेसलरों के हल्द्वानी पहुंचने पर उनकी अगवानी में भी शामिल नहीं हुई। शो के आयोजन की कमान मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत ने संभाली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें