फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकुचियाताल में डूबने से रिजॉर्ट कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल झील किनारे स्थित एक रिजॉर्ट कर्मी की मंगलवार को झील में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने झील से शव निकाला।
विज्ञापन

नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में कार्यरत मोहित नेगी (23) पुत्र सुंदर सिंह नेगी मूल निवासी ग्राम तल्ली नंदोली पोस्ट ऑफिस थल्ला मनराल जिला अल्मोड़ा और हाल निवासी हाउस नंबर 1880, स्ट्रीट नंबर 3/3 आजाद नगर लोहरा लुधियाना पंजाब मंगलवार शाम चार बजे साथियों के साथ झील में नहा रहा था। अचानक मोहित डूबने लगा, जिसे साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। रिजॉर्ट संचालक महेंद्र वर्मा की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस के सिपाही सुमित चौधरी ने स्थानीय लोगों की मदद से रिजॉर्ट कर्मी की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बाद में पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मोहित को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि मोहित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
नहाते समय बनाया था वीडियो
रिजॉर्ट कर्मी मोहित नेगी मंगलवार शाम महेश, अजय कुमार और रोशन कुमार के साथ झील में नहाने गया था। मोहित के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नहाते समय मोहित ने फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बनाई थी। वीडियो में वह साथियों के साथ नहाते हुए दिखाई दे रहा है। साथियों ने बताया कि मोहित ने लाइफ जैकेट झील में ही उतार दी थी। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह मोहित को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

जुलाई महीने में आया था मोहित
रिजॉर्ट संचालक महेंद्र वर्मा ने बताया कि मोहित जुलाई में उनके रिजॉर्ट में आया था। मोहित बेहद मिलनसार था और उसने पांच सितंबर को घर जाने की बात कही थी।
झील में नहाने पर लगे रोक
नौकुचियाताल नाव चालक अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने प्रशासन और पुलिस से नौकुचियाताल झील में नहाने पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि झील में नहाते समय बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। झील में नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें