फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में आयोजित किया गया जहां मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक रावत ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कमिश्नर ने बदलते दौर में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी और विंटर टूरिज्म की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ों की खिली धूप पर्यटन के लिए बड़ा अवसर है। पहाड़ों में विंटर में विभिन्न गतिविधियों को पर्यटन से जोड़ा जा सकता है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से राज्य की प्रगति को दर्शाती झांकियां निकाली गईं और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस बल को बधाई देते हुए महिला सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया और अधिकारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, सीडीओ अरविंद पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें