हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए रेलवे को करीब 30 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी। 3800 मकान, सरकारी संस्थान और पांच हजार परिवार विस्तारीकरण की जद में आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन को इनके विस्थापन की योजना तैयार करनी है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रेलवे और जिला प्रशासन ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सर्वे किया। इस दौरान 5500 फार्म का वितरण किया गया। लोगों ने इन फॉर्म को भरकर जानकारी दी। साथ ही फॉर्म में अभिलेख लगाए। करीब दो महीने सर्वे और उसकी रिपोर्ट तैयार करने में प्रशासन को लग गए। 25 प्रशासनिक अधिकारी रिपोर्ट को फाइनल करने में लगे रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार रेलवे जमीन पर अतिक्रमण संबंधी रिपोर्ट तैयार हो गई है। रिपोर्ट को शासन को भेजा गया है। माई सिटी रिपोर्टर