फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों की वैक्सीन के लिए जरूरी नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद स्वास्थ्य महकमा 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग के पास कोई गाइड लाइन नहीं आई है लेकिन विभाग का कहना है कि किशोरों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑन स्पाट वैक्सिनेशन शुरू होने के बाद उन्हें स्कूल में या फिर पूर्व की तरह शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ विभाग छुट्टी के दिन स्कूल में भी शिविर लगाने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 60 हजार किशोरों को टीका लगाया जाना है। अभियान तीन जनवरी से शुरू होना है। स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं को 10 जनवरी से बूस्टर खुराक और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 10 जनवरी से एहतियाती खुराक दी जानी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में करीब 40 हजार फ्रंटलाइन कर्मी और हेल्थ केयर वर्कर्स का शिविर के माध्यम से वैक्सिनेशन करने की तैयारी है। सेहत महकमा पूर्व की तरह अशक्त और अकेले रहने वाले बुजुर्गों, विकलांगों को घर पर ही टीका लगाएगा।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि एक लाख अतिरिक्त डोज की जरूरत होगी। वर्तमान में भी काफी संख्या में डोज उपलब्ध है। प्रदेश स्तर पर जल्द बैठक होने वाली है उसमें जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसी अनुसार वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें