रामनगर के सर्राफा चौक पर ज्वैलर्स बट्टूलाल प्रयाग नारायन सर्राफ की दुकान व आवास।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। रामनगर के सर्राफा चौक स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान, आवास और रिजॉर्ट पर इनकम टैक्स की टीम ने सर्वे किया। इनकम टैक्स की कार्रवाई के दौरान आवास, दुकान और रिजॉर्ट पर पुलिस बल तैनात है।
इनकम टैक्स की देहरादून से आई टीम सुबह छह बजे सर्राफा चौक पर ज्वैलर्स बट्टूलाल प्रयाग नारायन सर्राफ के आवास पर पहुंची। सर्राफ का आवास दुकान के ऊपर ही है। इनकम टैक्स की टीम ने सर्राफ के रामनगर काशीपुर हाईवे पर स्थित ब्लू ऑर्चिट रिजॉर्ट पर पहुंचकर भी सर्वे किया। सर्वे के दौरान किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं मिली।
कोतवाली से ली गई पुलिस टीम को सर्राफ के आवास के बाहर तैनात किया है। सर्राफ के यहां सर्वे की सूचना के बाद आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स के अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है।