फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में फिटनेस के लिए वाहनों की कतार लगने से रोड जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में सोमवार को वाहनों की फिटनेस के लिए वाहनों की लंबी कतार लगने से रोड पर जाम लग गया। आरटीओ रोड पर दोपहर बाद तक जाम की स्थिति बनी रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को आरटीओ कार्यालय में वाहनों की फिटनेस का दिन था इसलिए सुबह आठ बजे से ही छोटे बड़े वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे वाहनों की कतार बढ़ने की वजह से आरटीओ रोड पर जाम लग गया। इस कारण आरटीओ रोड से गुजरने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहन जाम में फंस गए लेकिन जाम खुलवाना कोई नहीं था। बाद में कुछ गाड़ी वालों ने खुद जाम खुलवाने की कमान संभाली, तब कुछ गाड़ियां जाम से बाहर निकल सकीं। राहगीरों के साथ ही फिटनेस कराने आए वाहन स्वामियों को भी जाम लगने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने बताया कि सोमवार को दफ्तर में फिटनेस का कार्य होता है इसलिए अधिक संख्या में वाहनों के पहुंचने के कारण यह स्थिति रही। आरआई विकास चौधरी ने 82 वाहनों का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोड पर जाम लगने की समस्या को दूर करने के लिए चुनाव बाद गौलापार में चिन्हित भूमि पर चारदिवारी कराकर फिटनेस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें