फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : चिता लगाने के लिए चित्रशिला घाट पर हो रही थी वसूली, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sun, 16 May 2021 11:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कुछ लोग आपदा को अवसर में बदलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। चित्रशिला घाट पर चिता लगाने के लिए 1500 से 2000 रुपये वसूले जा रहे हैं। शनिवार को इसी बात पर चिता लगाने वाले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में तक लाठी-डंडे चले। इससे शव जलाने आए लोगों में दहशत फैल गई। नगर निगम के अधिकारियों ने छापा मारा तो शिकायत सही पाई गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ब्लैक फंगस : दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दो संदिग्ध मरीज भी मिले

शनिवार को एक व्यक्ति नगर निगम कार्यालय पहुंचा। उसने नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया को बताया कि चिता लगाने को लेकर चित्रशिला घाट पर वसूली की जा रही है। आरोप था कि जो लोग चिता जलाने के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, उनके साथ वन विकास निगम के कर्मचारी भेदभाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सफ्ताह बढ़ाने के संकेत

पहले लकड़ी उन्हीं को दी जा रही है, जिसने कर्मचारियों को चिता लगाने के पैसे दिए हैं। यह भी आरोप था कि पैसे नहीं देने वालों को निगम के कर्मचारी गीली लकड़ी दे रहे हैं। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान को मौके पर भेजा और जांच कर पूरी रिपोर्ट देने को कहा।

सहायक नगर आयुक्त ने ग्राहक बनाकर एक निगम कर्मी को भेजा और साइड में खड़े होकर देखने लगे। इस दौरान शिकायत सही पाई गई। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने वन विकास निगम के कर्मियों और पैसे देकर चिता लगाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया का कहना है कि शिकायत के बाद सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान को चित्रशिला घाट भेजा गया था। चौहान ने वहां निगम कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा और किनारे खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखा। शिकायत सही पाई गई है। चित्रशिला घाट में पैसे लेकर चिता लगाने वालों को वहां से भगा दिया गया है। साथ ही वन विकास निगम को भी इस संबंध में लिखा जा रहा है।

कर्मचारी बर्खास्त किए जाएंगे: डीएलएम

चित्रशिला घाट रानीबाग का वन विकास निगम का लकड़ी का टाल वन निगम के नैनीताल रीजन के अंतर्गत आता है। डीएलएम बीसी तिवारी ने कहा कि उनके कर्मचारी अगर वसूली कर रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। नगर निगम जांच रिपोर्ट उन्हें मेल कर दे। इसके आधार पर वह कर्मचारियों को बर्खास्त करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें