फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चूहों ने कुतर दिया 130 साल पुराना नक्शा, अब मिला नया स्वरूप

Fri, 06 Jun 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल। कमिश्नरी के रिकाॅर्ड रूम में 130 साल पुराने धूल फांक रहे नैनीताल के नक्शे को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के प्रयासों से नया स्वरूप मिल गया है। चूहाें ने कुतर कर जिस नक्शे को टुकड़ों में तब्दील कर दिया था, जिसे हिमशाको संस्था की मदद से दुरुस्त कर कुमाऊं आयुक्त ने कमिश्नरी में डिस्प्ले कराया है। साथ ही नक्शे की डिजिटल कॉपी सोशल मीडिया में डाली है।

अंग्रेजों के समय से स्थापित कमिश्नरी में कई ऐतिहासिक वस्तुएं हैं। इनमें पुराने नक्शे भी शामिल हैं जो कमिश्नरी के रिकाॅर्ड रूम में बंद हैं। वर्ष 2023 में कुमाऊं आयुक्त की ओर से रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उनको रिकाॅर्ड रूम में कई पुराने नक्शे जीर्ण-शीर्ण हालत में मिले। साथ ही कई नक्शों में दीमक लग गया था तो कुछ को चूहे कुतर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक रावत की नजर नैनीताल के एक नक्शे पर पड़ी जो जीबी स्कौट नामक व्यक्ति ने वर्ष 1895 में बनाया था। कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने सभी नक्शों को दोबारा ठीक कराने की ठानी। इसके लिए उन्होंने हिमशाको संस्था से संपर्क किया। जहां छह माह का समय लगाकर नैनीताल के 130 वर्ष पुराने नक्शे को नया स्वरूप दिया गया। कुमाऊं आयुक्त की ओर से नक्शे की डिजिटल कॉपी भी तैयार की गई है। इसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट में भी शेयर किया है। संवाद


1895 के नक्शे में भी नैनीताल को बताया था संवेदनशील
नैनीताल। जीबी स्कौट ने 1895 में तैयार नक्शे में कमिश्नरी, डीएम कार्यालय और कई स्कूल भी दिखाए हैं। 130 साल पहले बने नक्शे में नगर के पांच क्षेत्रों को संवेदनशील दिखाया गया है। ऐसे ही कई नक्शों को कुमाऊं आयुक्त के प्रयासों से नया स्वरूप दिया जा रहा है। कमिश्नरी में डिस्प्ले होकर नक्शे नगर के इतिहास की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


कोट
जीर्ण पड़े नक्शे को नया स्वरूप मिल चुका है। यह नक्शे हमारे लिए ऐतिहासिक धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। नक्शे की डिजिटल कॉपी भी तैयार की गई है। दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें