फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड जमा करने के तिथि एक माह बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपात्र लोग अब 30 जून तक राशन कार्ड जमा करवा सकते हैं। शासन ने अपात्र लोगों को राहत देते हुए राशन कार्ड जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। 30 जून तक राशन कार्ड जमा नहीं करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने अपात्र राशन कार्डधारकों को अपने राशन कार्ड जमा करने या परिवर्तित करने की समय सीमा 31 मई तक रखी थी। नैनीताल जिले में अभी तक 3100 राशन कार्ड जमा हो चुके हैं। इन दिनों राशन कार्ड जमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शासन से इसकी तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया।
शासन ने पूर्ति विभाग के अनुरोध पर राशन कार्ड सरेंडर करने अंतिम तिथि एक महीने के लिए बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इसके बाद अपात्र राशनकार्ड धारकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मानक
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होने पर सफेद राशन कार्ड बनेगा।
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक और पांच लाख रुपये से कम होने पर पीला राशन कार्ड बनेगा।
- पांच लाख से अधिक आय वाले व्यक्ति का राशन कार्ड तो बनेगा, लेकिन राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें