फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहीद संजय बिष्ट के नाम से जाना जाएगा रातीघाट इंटर कॉलेज

Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट अब शहीद संजय बिष्ट के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि 22 नवंबर 2023 को संजय बिष्ट ने राजौरी में आतंकियों से हुई मुड़भेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधायक सरिता आर्य और स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट का नाम लांसनायक शहीद संजय बिष्ट के नाम पर करने का शासनादेश जारी कर दिया है। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने बताया कि सरकार से शासनादेश आ चुका हैं।
बलिदानी के बड़े भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय की कक्षा सात से लेकर 12वीं तक की शिक्षा रातीघाट में हुई थी। शहीद संजय के पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यालय का नाम उनके पुत्र पर करने के लिए मुख्यमंत्री समेत विधायक सरिता आर्या, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें