फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन साल से शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक रामनगर निवासी युवती ने बताया कि मुरादाबाद खड़गपुर जगतपुर निवासी जैकी सागर से तीन साल पहले फोन पर दोस्ती हुई। आरोपी ने शादी के झांसे में लेकर मुरादाबाद के एक होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार आरोपी ने काशीपुर में भी उससेशारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी देता रहा। बार-बार शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह हर बार बहाने बनाता रहा। एक साल पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें