रामनगर। रामनगर में बन रहे बसपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने जा रहा है। अक्तूबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2021 में शासन ने रामनगर में बसपोर्ट की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद करीब 50 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें फूड कोर्ट, प्रतीक्षालय, वर्क शॉप, आदि सुविधाएं मौजूद है। बसपोर्ट का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया था लेकिन बजट की कमी के चलते कार्य लंबित पड़ा था।
विगत माह शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को बजट स्वीकृत करा दिया गया है। डिपो के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि रोडवेज प्रशासन की ओर से कार्यदायी संस्था को अक्टूबर तक बसपोर्ट को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।