फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्यपाल ने लोक भवन को बताया सशक्त परिवार

Thu, 25 Jun 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बुधवार को लोक भवन में परिवार मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोक भवन को केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि आत्मीयता और विश्वास से जुड़ा एक सशक्त परिवार बताया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। राज्यपाल ने कहा कि संस्थाओं की सफलता में कर्मचारियों के समर्पण के साथ उनके परिवारों का त्याग और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोक भवन को उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत और उत्कृष्ट प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक बताया। इसकी ऐतिहासिक गरिमा और संस्थागत प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने जोर दिया कि लोक भवन साझा दायित्वों से जुड़ा एक परिवार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें