फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 तक सील हुई रामनगर की सीमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रामनगर की सीमा को 17 जुलाई रात तक सील कर दिया है। बिना अनुमति रामनगर आने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि काशीपुर लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए एहतियात के तौर पर कदम उठाया है। हल्दुआ चेकपोस्ट पर चेकिंग जबरदस्त की गई है और किसी को भी बिना अनुमति के आने नहीं दिया जा रहा है। हालात को काबू करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इधर, काशीपुर में रहने वाले लोग चोरी छिपे रामनगर पहुंच रहे हैं। बाइक मिस्त्री, मजदूर और मंडी में काम करने वाले लोग चोरी छिपे बाइक से रामनगर आ-जा रहे हैं। इन लोगों के रामनगर आने से स्थानीय नागरिकों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें