फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धूप के बीच बारिश, नैनीताल में गिरे ओले

Tue, 03 Nov 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल/गरमपानी। नैनीताल में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदल ली। धूप के बीच शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई, जबकि मल्लीताल क्षेत्र में हल्के ओले भी गिरे। दोपहर बाद बादल छाने से ठंड बढ़ गई। दिनभर मौसम बदलने पर लोग हैरान दिखे। ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर के बाद आधे घंटे तक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। बारिश से खेतों में लगी फसलों को नमी मिली है। धारी के किसान धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश से फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। इधर बेतालघाट के सिल्टोना, सीम, नौणा, व्यासी, मझेड़ा, डोबा, लोहाली और ज्याड़ी में सोमवार की सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद धूप के खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें