फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील के पास घायल मिली लेपर्ड कैट, दम तोड़ा

Tue, 03 Nov 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। क्षेत्र के लोगों को सोमवार सुबह नैनीझील के पास एक लेपर्ड कैट घायल अवस्था में मिली। पूर्व सभासद प्रकाश बिष्ट की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल वन्यजीव को चिड़ियाघर पहुंचाया गया। पशु चिकित्सकों की निगरानी में लेपर्ड कैट का उपचार किया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी मौत हो गई। वन दरोगा राजेंद्र वर्मा ने वन्यजीव की मौत की पुष्टि की। बताया कि लेपर्ड कैट करीब छह महीने की रही होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें