प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की हल्द्वानी शाखा का चुनाव शनिवार को बेस अस्पताल के सभागार में हुआ। जिसमें आम सहमति के आधार पर रामनगर अस्पताल में तैनात डा. हरीश पंत को अध्यक्ष घोषित किया गया। स्थानीय शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों के हितों के लिए संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं रहेंगे। जरूरत पड़ी तो समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन भी किया जाएगा।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की स्थानीय शाखा के चुनाव के लिए शनिवार को बेस अस्पताल में महिला अस्पताल, काठगोदाम, मोटाहल्दू, लालकुआं, कालाढूंगी, कोटाबाग, रामनगर, सिविल हास्पिटल के चिकित्सक बड़ी संख्या में पहुंचे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एलएम उप्रेती, बेस के प्रमुख अधीक्षक डा. एससी पंत, केंद्रीय प्रतिनिधि डा. टीके पंत एवं डा. दीप प्रकाश की देखरेख में चुनाव हुआ।
आम सहमति से प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की शाखा के संरक्षक सीएमओ डा. एलएम उप्रेती, बेस के सीएमएस डा. एससी पंत, अध्यक्ष डा. हरीश पंत, उपाध्यक्ष (महिला) महिला अस्पताल की डा. भागीरथी जोशी, उपाध्यक्ष पुरुष पद पर काठगोदाम के डा. राहुल लसपाल, शाखा सचिव डा. कुमोद पंत, उपसचिव डा. प्रशांत कौशिक, कोषाध्यक्ष डा. कुलदीप मर्तोलिया, आडिटर डा. नीरज त्रिपाठी, केंद्रीय कार्यकारिणी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पांडे, कार्यकारिणी सदस्य डा. एनसी जोशी, डा. बीडी जोशी, डा. उषा जंगपांगी, डा. अमित रतन सिंह, डा. अमित मिश्रा चुने गए। अंत में चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।