भीमताल (नैनीताल)। समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने शनिवार को भीमताल विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने को कहा।
समाज कल्याण, शिक्षा विभाग और पंचायती राज अधिकारी से एससी-एसटी के लोगों को पेंशन का शत प्रतिशत लाभ देने को कहा। जिले से कुपोषित बच्चों की संख्या खत्म करने के निर्देश भी दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि पेंशनों के अलावा अटल आवास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवन आर्या, कमला आर्या, अनिल गौड़, पंकज जोशी, गोपाल भट्ट, रिंकी वर्मा, सुरेश आर्या, विनोद पंत, डॉ. मुकेश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद