गौलापार। विद्यालय में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे का आयोजन किया जाता है। ग्रीष्मावकाश से पूर्व जीजीआईसी चोरगलिया में बैग फ्री डे मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न शुभ अवसरों पर बनाए जाने वाले ऐपण का प्रदर्शन किया। मेहंदी और कुकिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। प्रभारी प्रधानाचार्या पूर्णिमा कांडपाल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। यहां मुन्नी देवी, तरुणा वर्मा, दीप्ति जोशी, हेमा टाकुली आदि रहीं।