फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजस्व गांव की मांग के लिए धरना और क्रमिक अनशन जारी

Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग के लिए तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में चल रहा धरना तीन दिन के अवकाश के बाद फिर से शुरू हुआ। इधर, शहीद स्मारक गोला रोड स्थित इंडिया गठबंधन के फ्रंटल संगठनों कांग्रेस व भाकपा माले के नेतृत्व में चल रहा क्रमिक अनशन 21वें दिन भी जारी रहा। दोनों आंदोलन स्थलों पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट की अगुवाई में ग्रामीण एकत्र हुए और राजस्व गांव की मांग को लेकर तीन दिन के अवकाश के बाद पुन धरना शुरू किया और तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव घोषित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट, सचिव बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, इंद्र सिंह पनेरी, भाजपा नेता भरत सिंह नेगी, दीपक जोशी, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
इधर, शहीद स्मारक गोला रोड स्थित आंदोलन स्थल पर क्रमिक अनशन 21वें दिन भी जारी रहा। वहां हरीश बिसोती, सूबेदार मेजर नंदन सिंह तुलेड़ा, हरीश पांडेय, बलदेव सिंह कार्की, वीर सिंह तुलेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें