फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तृतीय व पंचम की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों की कॉपियां जांची जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि ने स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू हुईं थीं। हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में हुई, यह परीक्षाएं 21 जनवरी को समाप्त होंगी। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि 21 जनवरी को सभी परीक्षाएं समाप्त हो के बाद कॉपियां जांचने का कार्य शुरू होगा। विश्वविद्यालय की कोशिश है कि समय से परीक्षा परिणाम जारी किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें